दानापुर नप के पूर्व चेयरमैन राजकिशोर यादव के निधन पर भाजपा नेता भाई सनोज यादव ने शोक संवेदना जताई।
दानापुर: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बिहारी जनकल्याण मंच के प्रदेश अध्यक्ष सनोज यादव ने दानापुर नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन एवं दानापुर विधानसभा के राजद के पूर्व प्रत्याशी राजकिशोर यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। ज्ञात हो कल फुलवारी एम्स में इलाज के दौरान कोरोना महामारी के चलते उनकी मौत हो गई थी। इस वजह से पुरे दानापुर में शोक की लहर छाई है। वही मिट्टी से जुड़े नेता राजकिशोर यादव के मौत के बाद भाजपा नेता सनोज यादव ने अपने शोक संदेश में कहा है कि वे एक समाजिक कार्यकर्ता के रूप में लागातार लोगों की सेवा में लगे रहे थे। आज दानापुर के एक सच्चे जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता रूपी अनमोल रत्न हम लोगों के बीच से चलें गए। वह सभी समाज के लोगों के काम करने में दिन रात्त लगे रहते थे। मेरा उन से समाजिक क्षेत्र में भाई चारा के साथ परिवारिक और व्यक्तिगत संबंध था।
उनके निधन से दानापुर के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूर्णीय क्षति हुई है। सनोज यादव ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा उनके शोकाकुल परिजनों को दु:ख की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। इस दौरान लाल साहब चंद्रवंशी, हरिद्वार राय, लाल मोहन यादव, भोला सिंह, उदय यादव,निरज सिंह, विनय राय,राम बालक यादव, रविन्द्र राय, मनोज राय, दीपक पटेल आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त कर दो मिनट का मौन धारण कर स्वर्गीय श्री यादव के आत्मा के शांति हेतु भगवान से प्राथना किया।
संजय यादव दानापुर से